सोमवार, 2 अगस्त 2010

अनजाना डर

छिन्न भिन्न हो बंट जाऊंगा
मुझे पता था ? मर जाऊंगा?
मेरी इसमें गलती क्या है,
सपने तुमने देखे थे.
-------------------------------
सावन की हरियाली होगी
आँगन में फुलवारी होगी
बच्चों की किलकारी होगी
अच्छा होता ऐसा होता
-------------------------------
फुलवारी में कांटें होंगे
मुझे पता था? छिल जाऊंगा?
मेरी इसमें गलती क्या है,
सपने तुमने देखे थे.
*********************
लोक लाज का पालन होगा
गृहस्थी का संचालन होगा
पित्र ऋण का तारण होगा
अच्छा होता ऐसा होता
-------------------------------
गृहस्थी में हंगामा होगा
मुझे पता था? हिल जाऊंगा?
मेरी इसमें गलती क्या है,
सपने तुमने देखे थे.
*********************
जीवन में सपनें होंगे
वो सारे अपने होंगे
उनमें मन रमने होंगे
अच्छा होता ऐसा होता
-------------------------------
सपनों में इतिहास दिखेगा,
मुझे पता था? डर जाऊंगा?
मेरी इसमें गलती क्या है,
सपने तुमने देखे थे.
*********************

गुरुवार, 11 फ़रवरी 2010

दो पैरोडी .... No prizes for guessing..

......{१}................................
ऊपर पैसा जाता है,
नीचे बाबू खाता है..
बाबू के नीचे अर्दली,
उसने भी रिश्वत मांग ली
बिन पैसे दफ्तर जाना नहीं..
काम तुम्हारा होना नहीं..
........{२}..................................
बाबू अफसर सब हुशियार
मिल जुल चलता कारोबार
Below above सबने है खाई
डेमोक्रेसी में करो कमाई...
.......................................................

सोमवार, 25 जनवरी 2010

मरने से पहले

मरने से पहले, कुछ ऐसा, कर जा,
के तेरी कब्र पर, जिंदगी के, मेले लगा करें.....

ये कैसी आज़ादी

चले गए अंग्रेज,            और देश हुआ आज़ाद,
तुम कहते थे,   मिल जायेगा,   हम सबको स्वराज...
तुमने हमसे,   किया था वादा,       सबको खाना देंगे,
सारी दुनिया से लड़कर भी,    अपना हक ले लेंगे..
कोई न ऊँचा कोई न नीचा,      कोई भेद न होगा,
प्रगति के फलफूल का वितरण,    एक एक को होगा...
बीत गए साल दर साल,    हम आज भी वहीँ खड़े हैं,
बोलो तुम ही खेवनहार!,      हम क्यूँ अब भी पिछड़े हैं..
बोलो क्यूँ ,    आज भी बुन्दू,  सर पर मैला ढोता है,
बोलो क्यूँ,   आज भी हरिया,   फुटपाथ पे सोता है...
क्यूँ  छोटू,    चाय के कप में,    हरदम   खटता रहता है,
क्यूँ आज भी ,   देश का गेंहूँ,    गोदामों  में सड़ता  है....
क्यूँ १०० में से ८० हिस्सा,  बीच में ही    खो    जाता है,
कैसे पाँच साल में  ,  जनसेवक,    करोड़पति हो जाता है..
खिलाफत में उठने वाली,    क्यूँ       आवाज,      दबा दी जाती है,
खाली पेट , सड़क पर लेट,      ये कैसी आज़ादी  है..???
छोटे छोटे देश कूद कर ,      आज कहाँ से कहाँ गए....
हम क्यूँ वहीँ धंसे  रह  गए ,   कुछ बोलो खेवनहार....
सावधान ओ देश के नेता!    जनता मांग रही जवाब...
कैसे खर्च         करदी     आजादी...
अब इसका करो  हिसाब ...   
अब इसका करो हिसाब....

बुधवार, 16 सितंबर 2009

छोटा भ्रष्टाचार....

So, here I am, presenting a just made poem, on my just joined department. May not be very good, but may have some subtle meaning, which I want to get commented upon. Pardon me for any misdeeds and bless me if the message has reached the hearts:------
रिफंडों में खा खा के पैसा , मोटे हो गए...
तेल से जलते थे जो दिए, आज घी के लोटे हो गए........
कहीं वकील है, तो कहीं सीए है...
गजब का नशा है, बिना पिए है....
पता नहीं पैसे, किसके हैं...
जो छीन लेता है, शायद उसके हैं....
जिसने मांगे हैं, और जो देता है....
पता नहीं कौन, किसको सेता है...
रेत में बनी ईमारत में, रहने वाली जनता....
या बिना चारकोल बनी सड़क पर, चलती जनता...
इस बंदरबांट से अनजान , गुमसुम सी, सोती है...
उधर बाबू और ठेकेदार में, आँख मिचौली, होती है...
कहा नहीं जा सकता, शोषक कौन है, और शोषित कौन है,
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बहरहाल , प्रतिक्रियाएं गौण हैं, और मेरा महान भारत मौन है....

गुरुवार, 26 मार्च 2009

पृष्ठ पलटिये ....
Posted by Picasa
Posted by Picasa

रविवार, 1 मार्च 2009

किशनू की हांडी

माता ने ऊपर चढ़कर हांडी दी लटकाय
किशनू
ने नीचे से ही , झट से दी चटकाय ।
मार गुलेल तोड़ दी हांडी , माखन बिखरन लागा
पाव छटांक हाथ को आया , बाकि हुआ अभागा ।
माता ने जो सुनी आवाज, दौडी दौडी आई
"क्यो रे किशनू के बच्चे ! हांडी क्यों चटकाई ?"




" मैया मैं तो खेल रहा था , साध रहा था हाथ ,
हांडी घर में बहुत धरी हैं , चिंता की क्या बात ।
थोडी जो पड़ जायेंगी तो सौ सौ और मैं ला दूंगा ,
अभिनव जैसे गोल्ड जीतकर , सोने से भरवा दूंगा ।"


माता का माथा भन्नाया , छोरा ख्वाब देखता है ,
" सुन मेरे लाल धरती पर आ जा , क्यों अम्बर में उड़ता है।
उसका घर तो बड़ा अमीर , तुझको कौन सिखायेगा ,
तेरे जैसे लाख पड़े हैं, तू क्या तीर चलाएगा ।
दूध तीस का और एक हांडी पूरे सौ की मिलती है,
तू क्या जाने तनख्वाह में गृहस्थी कैसे चलती है ।



गया जमाना जब तू हांडी फोड़ा करता था ,
आम आदमी घर में अपने माखन जोड़ा करता था ।



इसलिए मेरे लाल , आदत अपनी बदल डाल
भूल जा पिछली सारी बातें , हम यूँ ही रस्म निभा लेंगे ,
दही चुराते छुटपन के तेरे ,
बस फोटो से काम चला लेंगे , बस फोटो से काम चला लेंगे ...... ।

आदमजात

तुम्हारी हँसी में खुशियों और प्यार का
सागर सा फैला है ।
क्या ये उच्छ्न्ख्रलता है ?
नहीं ।
दोष तुम्हारा नहीं है
दरअसल मन तो मेरा ही मैला है । ।
तुम थोड़ा खुल जाती हो तो
तुम्हे आवारा समझ लेता हूँ ,
अपनी पसंद के कपड़े पहन लेती हो तो
अश्लील कह देता हूँ ।
निःसंकोच बात करना , तुम्हारा सबसे बड़ा ,
गुनाह हो जाता है ,
बस में, ट्रेन में , या कहीं भीड़ में तुम्हे छेड़ना ,
आसान हो जाता है ।
जब दिल करता है, तुम्हे तोड़ देता हूँ ,
किसी भी सुनसान गली में रोक लेता हूँ ।
तुम्हे, बेइज्जत कर , रंजिश निकाला करता हूँ ,
मन में तुम्हारे लिए , गन्दगी पाला करता हूँ ।
हाँ मैं कमजोर हूँ, तभी तुम्हे , बांधकर रखना चाहता हूँ,
तुम पर अपनी निरंकुश सत्ता साधकर रखना चाहता हूँ ।
आश्चर्य है बहुत, कैसे तुमने चुपचाप ,
मुझको झेला है ।
क्या ये तुम्हारी आदत है ?
नहीं ।
दोष तुम्हारा नहीं हैं ।
दरअसल मैंने ही ये दोहरा खेल खेला है ।
मैंने ही ये दोहरा खेल खेला है......

चार लाइनें

ये जो खाकी पहनें पुलिस वाले हैं ,
दरअसल हमनें वर्दी में, गुंडे पाले हैं । ।

*****************************

बहुत सख्त थी जमीन , तुमने कहा पत्थर है ,
हाथों से ही तोड़कर ,
हमने उगा दी फसलें,
उसी जमीन में ,
जिसे तुमने कहा था बंजर है । ।

*********************************